दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खैरथल-तिजारा की बेटी बनी चैंपियन
खैरथल (खैरथल-तिजारा)। “उड़ने के लिए पंखों की नहीं, हौसलों की जरूरत होती है” — इस कहावत को साकार कर दिखाया है खैरथल कस्बे की होनहार खिलाड़ी देवांगी लालवानी ने। दिल्ली के राजीव गांधी स्टेडियम में यूथ गेम काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में देवांगी लालवानी ने योग प्रतियोगिता के अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन
देवांगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके संतुलन, लचीलेपन और आत्मविश्वास ने उन्हें प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाया।
पहले भी बना चुकी हैं विश्व रिकॉर्ड
देवांगी इससे पहले भी योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने दो योग विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। पिछले वर्ष उन्हें योग पद्म भूषण अवार्ड तथा आदि योगी योग भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
सफलता का श्रेय परिवार और गुरु को
देवांगी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, कोच हरिओम सैनी के मार्गदर्शन, अपनी माता के निरंतर प्रोत्साहन तथा अपने विद्यालय इंदिरा हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग को देती हैं।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
देवांगी की इस सफलता से पूरे खैरथल-तिजारा क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि न केवल खैरथल बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई है। यह सफलता साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


