More
    Homeराजस्थानअलवरमुख्यमंत्री रोजगार मेले का जिला स्तरीय आयोजन 28 फरवरी को

    मुख्यमंत्री रोजगार मेले का जिला स्तरीय आयोजन 28 फरवरी को

    अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा वर्चुअल प्रसारण

    अलवर, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री रोजगार मेले के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समुचित तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम के पर्यवेक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here