More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 8 मार्च को होगा ‘गांधार नंदिनी’ उपन्यास का विमोचन

    अलवर में 8 मार्च को होगा ‘गांधार नंदिनी’ उपन्यास का विमोचन

    कथाकार नीलिमा गुप्ता के चौथे पौराणिक आत्मकथात्मक उपन्यास का लोकार्पण, कई वरिष्ठ साहित्यकार होंगे शामिल

    अलवर। प्रतिष्ठित कथाकार श्रीमती नीलिमा गुप्ता के चौथे पौराणिक आत्मकथात्मक उपन्यास ‘गांधार नंदिनी’ का विमोचन समारोह 8 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे दिल्ली रोड स्थित मूंगस्का (पेट्रोल पंप के पास, पीएनबी) चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आर.सी.एन.जी. ट्रस्ट और सृजक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

    कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रबोध कुमार गोविल मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक जयपुर दूरदर्शन नंद भारद्वाज कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की संस्थापिका डॉ. बीना अग्रवाल अपने विचार व्यक्त करेंगी।

    समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रकाशक रमेश खत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं युवा कवि एवं समीक्षक प्रेम शर्मा वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सृजक संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उर्दू शायर सरदार अमरीक सिंह ‘अदब’ तथा कृतिकार श्रीमती नीलिमा गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

    आयोजकों ने बताया कि इस साहित्यिक आयोजन में शहर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में उपन्यास के साहित्यिक पक्षों पर चर्चा के साथ-साथ लेखिका की रचनात्मक यात्रा पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

    आयोजकों ने अलवर के साहित्य प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सारस्वत आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here