More
    Homeराजस्थानअलवरसिंधी भवन में निःशुल्क मेडिकल कैंप, 500 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं...

    सिंधी भवन में निःशुल्क मेडिकल कैंप, 500 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवा, पहली बार एक्स-रे की सुविधा भी रही उपलब्ध

    अलवर। पूज्य सिंधी पंचायत एवं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में दाउदपुर स्थित सिंधी भवन में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डीन प्रोफेसर ओ.पी. लखवानी, पूज्य बाबा नारायण दास तथा समिति सदस्यों द्वारा भगवान झूलेलाल के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर किया गया।

    मेडिकल कैंप में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहली बार एक्स-रे मशीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित होकर मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

    कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक अर्जुन कुमार तख्तानी, प्रताप राय बाबानी और मोहन निहालानी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, रामलीला समिति तांगा स्टैंड के हरिकिशन खत्री, पुरुषार्थी समिति के संरक्षक राकेश अरोड़ा, गोर्वधन सिंह, यशोधन पाराशर और सुरेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर इस सेवा कार्य की सराहना की।

    शिविर के संयोजक गिरीश चौएथानी, प्रदीप गुरनानी और डॉ. संजय चेलानी के साथ लोकेश लालवानी, नितिन शर्मा तथा डॉ. मोहन लाल सिंधी ने शिविर की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

    इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष रमेश चौएथानी, महामंत्री नरेश तख्तानी, मेला कमेटी अध्यक्ष रमेश नारवानी, महेश निहालवानी, तुलसी खानवानी, पूर्व पार्षद गोविंद कुकरेजा, टेकचंद हाथीरामानी, खेमचंद चंदवानी, विनोद चौएथानी, दौलत गर्ग, ललित आसवानी, विजय जूमनानी, दुल्ली, भारत रोघा, रजत कोडवानी, देव खेमानी, रमेश मगतानी, दिलीप, अंकुर और अजय सहित पंचायत के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    पंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here