More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में पोषाहार घोटाला, आंगनवाड़ी में मिट्टी मिला भोजन

    थानागाजी में पोषाहार घोटाला, आंगनवाड़ी में मिट्टी मिला भोजन

    आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषाहार में गड़बड़ी से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्यकर्ता बनी निशाना

    अलवर। थानागाजी क्षेत्र के बामनवास-2 आंगनवाड़ी केंद्र पर एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां वितरित किए जा रहे पोषाहार में मिट्टी मिलने की शिकायत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

    जानकारी के अनुसार, हाल ही में केंद्र पर पहुंचे पोषाहार के पैकेट जब खोले गए तो उसमें मिट्टी मिली हुई पाई गई। यह देख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भी होश उड़ गए। मामले की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की।

    ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे न केवल बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि सरकार की योजनाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोषाहार की सप्लाई बाहरी फर्मों के माध्यम से होती है, जिसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता। इसके बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा उन्हें झेलना पड़ता है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here