More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम...

    मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे

    इंदौर|पश्चिमी एशिया में तनाव का असर जहां पहले डीजल-पेट्रोल और LPG को लेकर था. अब महंगाई की मार घरों की रसोई तक पहुंच गई है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. इंदौर में दूध की दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद शहर में दूध की कीमत 60 से बढ़कर 63 प्रति लीटर हो जाएगी|

    कहां कितने रुपये बढ़ेंगे दाम?

    • ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग का असर भारत पर पड़ रहा है. यही वजह है कि देश में महंगाई बढ़ गई है.
    • मध्य प्रदेश में दूध के दाम बढ़ने वाले हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ने वाला है.
    • इंदौर के पड़ोसी जिले धार में 4 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ा दी गई है.
    • एमपी दुग्ध विक्रेता महासंघ के अनुसार इंदौर के साथ-साथ ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह में 2 से 4 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं.
    • दूध की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.
    • इंदौर दूध विक्रेता संघ के मुताबिक अब तक जिस दूध की कीमत 60 रुपये लीटर है. उसे घर पहुंच सेवा में 63 रुपये प्रति लीटर और डेरी एवं दुकानों से 65 प्रति लीटर तक बेचा जाएगा.

    क्यों दाम में वृद्धि की गई?

    • दुग्ध संघ का कहना है कि पशु आहार की कीमतों में वृद्धि हुई है, इस वजह से दूध की कीमतों को बढ़ाना पड़ा.
    • संघ द्वारा कहा गया है कि आगे भी पशु आहार जैसे खली, चारा और भूसे के दाम बढ़ते हैं तो भविष्य में दाम पर फिर विचार किया जाएगा.
    • इसके साथ ही दुग्ध विक्रेता संघ ने प्रशासन से मांग की है कि डेरियों को PNG गैस प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here