More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में अम्बेडकर जयंती पर 14 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम, प्रशासन...

    अलवर में अम्बेडकर जयंती पर 14 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम, प्रशासन ने बनाई रूपरेखा

    जागरूकता के उद्देश्य से अम्बेडकर जयंती पर जिला-स्तर पर प्रतियोगिताएं और संगोष्ठियां आयोजित

    अलवर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अलवर जिले में 14 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।

    जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 12 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर के जीवन परिचय एवं संविधान जागरूकता कार्यक्रम के साथ ‘संविधान को जानें’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगी।

    इसी क्रम में 13 अप्रैल को बाबा साहेब के सामाजिक न्याय दर्शन पर संगोष्ठी, जीवनवृत्त पर व्याख्यान, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में आधारित चलचित्र प्रदर्शन, स्वच्छता अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

    14 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम के रूप में अम्बेडकर जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस दिन डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा एवं फोटो पर माल्यार्पण, संविधान प्रस्तावना का वाचन, संविधान शपथ कार्यक्रम तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

    कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय के पर्यवेक्षण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक को नोडल अधिकारी, बाल अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक को सह नोडल अधिकारी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी और विकास अधिकारियों को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here