More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिवार की गुहार, आरोपियों की...

    अलवर में हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिवार की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    लक्ष्मणगढ़ हत्या प्रकरण में परिवार ने एसपी से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की अपील की

    अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

    मृतक पुरण की पत्नी चेमा देवी ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि हत्या मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार भय और तनाव के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है।

    ज्ञापन के अनुसार यह मामला पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ में मुकदमा संख्या 0159/26 के तहत दर्ज है। पीड़िता ने बताया कि घटना को करीब 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक केवल एक आरोपी राहुल को ही गिरफ्तार कर पाई है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

    पीड़ित परिवार ने ज्ञापन में पिंटू, सुनील एवं अन्य आरोपियों के नाम शामिल करते हुए आरोप लगाया कि वे लगातार परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी गांव में बेखौफ घूम रहे हैं और खुलेआम धमकी दे रहे हैं।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है तथा पहले भी पंचायत स्तर पर कई मामलों में समझौते कराए जाते रहे हैं।

    परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे डर और असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं और उन्हें प्रशासन से जल्द न्याय की उम्मीद है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here