More
    Homeराजस्थानअलवरजनगणना के बीच श्वानों का हमला, ड्यूटी पर घायल हुए लेक्चरर

    जनगणना के बीच श्वानों का हमला, ड्यूटी पर घायल हुए लेक्चरर

    जनगणना सर्वे के दौरान आवारा कुत्तों ने काटा, जिला अस्पताल में लगा एंटी रेबीज इंजेक्शन

    अलवर। शहर में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह समस्या केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सरकारी ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब जनगणना कार्य में लगे फिजिक्स लेक्चरर ओम हरि शर्मा पर आवारा श्वानों ने हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा।

    पीड़ित ओम हरि शर्मा ने बताया कि उन्हें जनगणना कार्य के तहत अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य रूप से एक कर्मचारी को करीब 200 घरों का सर्वे कार्य दिया जाता है, लेकिन उन्हें लगभग 400 घरों का कार्यभार सौंपा गया है। इसी जिम्मेदारी के तहत वह अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि जनगणना सर्वे के दौरान अचानक कुछ आवारा श्वानों ने उन पर हमला कर दिया। श्वानों ने उन्हें काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें श्वानों से बचाया। घटना के बाद वह घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर की कॉलोनियों और गलियों में आवारा श्वानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर भी इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि आवारा श्वानों की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here