More
    Homeराजस्थानजयपुरएएनएम-एलएचबी संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल, निदेशालय में सौंपा गया 13...

    एएनएम-एलएचबी संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल, निदेशालय में सौंपा गया 13 सूत्रीय ज्ञापन

    एएनएम-एलएचबी संघ की बैठक में डीपीसी, MACP और पदस्थापन सहित कई मांगों पर जून में समाधान का आश्वासन

    जयपुर। एएनएम-एलएचबी संघ राजस्थान की ओर से 27 मई 2026 को संघ प्रमुख सपना पूनिया के नेतृत्व में 13 सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा को सौंपा गया। इस दौरान संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा भी मौजूद रहे।

    संघ पदाधिकारियों ने बताया कि निदेशालय स्तर पर हुई बैठक में विभिन्न लंबित मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई और कई मामलों में जून माह तक समाधान का आश्वासन दिया गया।

    बैठक में प्रमुख रूप से डीपीसी, MACP, सर्विस रूल्स में संशोधन, पदनाम परिवर्तन, स्थायीकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने तथा रिक्त पदों को भरने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

    संघ के अनुसार निदेशक स्तर पर यह आश्वासन दिया गया कि डीपीसी की तैयार हो रही सूची 15 जून तक जारी कर दी जाएगी। वहीं एएनएम से एलएचबी की सूची में संशोधन कर जून माह में पुनः जारी किया जाएगा।

    बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन कर्मचारियों की MACP लंबित है, उनका निस्तारण जल्द किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के मामले में आपत्ति होगी तो संबंधित कर्मचारी को इसकी सूचना दी जाएगी। बिना सूचना के फाइल लंबित रखने पर संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    संघ ने यह भी मांग उठाई कि 12 मई को राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाली सूची में प्रत्येक जिले से एक एएनएम या एलएचबी को शामिल किया जाए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित सीएमएचओ से जवाब तलब करने की बात कही गई।

    पल्स पोलियो अभियान को लेकर भी चर्चा हुई, हालांकि अधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इसमें राज्य स्तर पर सीमित हस्तक्षेप संभव है।

    बैठक में एएनएम से जीएनएम कर चुके कार्मिकों की अंतिम सूची जारी कर पदस्थापन देने, भर्ती नियमों के अनुसार उच्च प्रशिक्षणधारी कार्मिकों को 10 प्रतिशत भर्ती लाभ देने तथा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

    अतिरिक्त निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जून माह में कई मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया। इसके लिए संघ की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

    बैठक में प्रदेश कोष प्रभारी पुष्पा मीना, जयपुर संभाग अध्यक्ष सीमा मिश्रा, खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष सरोज, प्रदेश कानून मंत्री चंद्रप्रभा प्रजापति, जयपुर जिला अध्यक्ष अनीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here