More
    Homeराजस्थानअलवरदलित मुद्दों की आवाज पर जताया आभार

    दलित मुद्दों की आवाज पर जताया आभार

    दलित समाज के प्रतिनिधियों ने टीकाराम जूली से मुलाकात कर संगठन मजबूती का लिया संकल्प

    अलवर। अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष जल्ला राम जाटव के नेतृत्व में दलित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मोती डूंगरी स्थित नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली के कार्यालय पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

    इस दौरान जिला अध्यक्ष जल्ला राम जाटव ने दलित समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जूली की नेतृत्व क्षमता और समाज हित की सोच से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में समाज को नई दिशा मिली है।

    जाटव ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाकर टीकाराम जूली एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए अनुसूचित जाति विभाग की नवीन कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश स्तर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं, जो संगठन की नींव को और सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रकाश, रामसहाय जाटव, राजेंद्र हल्दीना, ताराचंद, धारा सिंह, बनवारी लाल, धर्मवीर वर्मा, राकेश, कैलाश सरपंच सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here