अलवर में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए साइबर ठगी से बचने के बताए प्रभावी उपाय
अलवर। लायंस क्लब अलवर मत्स्य की ओर से रविवार को युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और क्लब सदस्यों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन डॉ. मंजू अग्रवाल ने की। कार्यक्रम संयोजक एवं वर्ष 2026-27 के मनोनीत अध्यक्ष लायन विनोद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद साइबर क्राइम कंट्रोल शाखा से आए अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. मंजू अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। वहीं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन शशि गोयल ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहेगा तो साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
सेमिनार में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शाखा से उमेश खत्री (इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट), एएसआई अजय नरुका तथा प्रोग्रामर मनीष गंगावत ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी तथा डिजिटल भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी साझा की।
विशेषज्ञों ने कहा कि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने से अपराधियों तक पहुंचने और नुकसान की भरपाई की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सेमिनार को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन डॉ. मंजू अग्रवाल, एम.जे.एफ. लायन शशि गोयल, लायन विनोद अग्रवाल, एम.जे.एफ. लायन राम बाबू गुप्ता, लायन अनिल बंसल, लायन सरोज बंसल, लायन सत्यनारायण अग्रवाल, लायन लक्ष्मी अग्रवाल, लायन गोविंद गोयल, लायन लोकेश यादव, लायन सतीश गुप्ता, लायन प्रह्लाद अग्रवाल, लायन जयदीप यादव, लायन महेश धानावत, लायन शकुन्तला धानावत, लायन राजेंद्र मित्तल, लायन आशा अग्रवाल, लायन मोहनलाल अग्रवाल, लायन उषा अग्रवाल, लायन सुनील बंसल, लायन स्वाति गोयल, लायन विष्णु कुमार अग्रवाल, लायन मीनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


