More
    Homeराज्यबिहारबिहार की कोसी, गंडक और सोन नदी के बाढ़ क्षेत्र का होगा...

    बिहार की कोसी, गंडक और सोन नदी के बाढ़ क्षेत्र का होगा वैज्ञानिक सर्वे, सरकार खर्च करेगी करीब 2 करोड़ रुपये

    पटना। बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग ने कोसी, गंडक और सोन नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक तरीके से सीमांकन कराने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 99 लाख 42 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी गई है। इस अध्ययन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रुड़की (NIH Roorkee) को सौंपी जाएगी। इसके लिए संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा। अध्ययन के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि तीनों नदियों का बाढ़ का पानी किन-किन इलाकों में और कितने बड़े क्षेत्र तक फैलता है।

    – बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में मिलेगी मदद
    वैज्ञानिक सर्वेक्षण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सटीक पहचान हो सकेगी। इससे सरकार को तटबंधों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावित इलाकों के विकास की योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही कृषि, जनजीवन और संपत्ति को होने वाले नुकसान को कम करने की रणनीति बनाई जा सकेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here