भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस तानिया चटर्जी को उन्होंने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर 'क्यूट' लिखा मैसेज भेजा था, जिसको इस अभिनेत्री ने वायरल कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।अब चहल की एक्स-वाइफ और डांसर-इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर आग लगा दिया है। चॉकलेट ब्राउन गाउन में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं। इतना ही नहीं, धनश्री ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना और श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस कोलैबोरेशन का वीडियो भी शेयर किया है। उनकी इन तीन हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने मानो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
कैप्शन ने ही सेट कर दिया मूड
धनश्री ने गाउन में फोटो पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'आप खुद को व्यक्त करें, मैंने तो किया है।' यह वर्डप्ले न सिर्फ उनके आउटफिट से मेल खाता है, बल्कि उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल को भी बखूबी दर्शाता है। पोस्ट देखने से पहले ही यह कैप्शन फैंस का ध्यान खींच लेता है।
चॉकलेट ब्राउन गाउन बना स्टाइल स्टेटमेंट
धनश्री का यह चॉकलेट ब्राउन हल्टर-नेक कटआउट मैक्सी ड्रेस उनके पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा। यह आउटफिट न सिर्फ उनके फिगर को हाइलाइट करता है, बल्कि एक बोल्ड और क्लासी वाइब भी देता है। गाउन का रंग और डिजाइन मिलकर ऐसा इम्पैक्ट छोड़ते हैं कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।
लग्जरी टच: बैलेनसियागा बैग
धनश्री के इस लुक में बैलेनसियागा का मिनी बैग भी शामिल था। यह बैग भले ही छोटा था, लेकिन इसने पूरे लुक में एक सटल लग्जरी एलिमेंट जोड़ दिया, जो स्टाइल को और ऊंचा ले गया। धनश्री के हेयरस्टाइल ने भी उनके लुक को पूरा किया। इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्ट किया। क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
अपारशक्ति और श्रेष्ठा के साथ किया डांस
धनश्री ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ डांस वीडियो भी शेयर किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मित्ता रोड़ और स्वरा वर्मा के सुपरहिट सॉन्ग 'शीशा' पर श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस किया।दोनों का कोलैब भी सुपरहिट रहा और फैंस डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। चहल से तलाक के बाद धनश्री इन दिनों अपने डांस पर खूब ध्यान दे रही हैं। वहीं, चहल आईपीएल में व्यस्त हैं।


