More
    Homeराज्ययूपीCM योगी ने लॉन्च की नई वेबसाइट, आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती से...

    CM योगी ने लॉन्च की नई वेबसाइट, आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती से भुगतान तक होगी निगरानी

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती से लेकर उनके वेतन भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को अब एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर ली गई है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकोस) के आधिकारिक लोगो, पोर्टल और वेबसाइट का लोकार्पण किया।

    डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगा कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड

    यूपीकोस (UPCOS) के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार किया जाएगा। वर्तमान में यह जानकारी अलग-अलग विभागों और ठेका एजेंसियों के पास बिखरी रहती थी। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की भर्ती, तैनाती, दैनिक उपस्थिति और मासिक भुगतान का पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज रहेगा।

    वेतन और भर्ती प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता, रुकेगी धांधली

    इस पारदर्शी व्यवस्था से यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि किस विभाग में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और उन्हें समय पर सही भुगतान मिल रहा है या नहीं। सभी रिकॉर्ड एक ही जगह उपलब्ध रहने से आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों और लेट-लतीफी की गुंजाइश खत्म होगी।

    लाखों आउटसोर्स कर्मियों को सीधे मिलेगा लाभ

    प्रदेश के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के सेवा और भुगतान से जुड़ी प्रक्रियाओं की निगरानी अब काफी सुगम हो जाएगी। शासन के इस कदम से कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा होगी और उनकी शिकायतों का समाधान भी तेजी से हो सकेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here