More
    Homeदेशराहुल-खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- संविधान पर आक्रमण मंजूर...

    राहुल-खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- संविधान पर आक्रमण मंजूर नहीं

    नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर आपातकाल को लेकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने पलटवार कर प्रधानमंत्री पर हमला बोला दिया ।

    राहुल ने लगाया संविधान पर आक्रमण करने का आरोप

    रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान पर आक्रमण करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। हम यह नहीं होने देंगे।

    हमने की संविधान को बचाने की कोशिश

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी उसमें जनता हमारे साथ है। लेकिन प्रधामंत्री मोदी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की। हम इसका विरोध कर रहे है।
    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हम लोकतंत्र के प्रहरी हैं। हम संविधान की रक्षा करने और उसे कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प में एकजुट हैं।

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here