More
    Homeराजस्थानअलवरपरचून के खोखे में लगाई आग, धरने पर बैठा बुजुर्ग

    परचून के खोखे में लगाई आग, धरने पर बैठा बुजुर्ग

    अलवर.भिवाड़ी/ भिवाड़ी के सदर बाजार में स्थित रीको की जमीन पर बुजुर्ग व्यक्ति के परचून के खोखे में दबंगों ने आग लगा दी। खोखा लगाने की एवज में मंथली नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर बुजुर्ग सोमवार को एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गया।

    जानकारी के अनुसार एक 85 साल का बुजुर्ग गत 15 साल से सदर बाजार में स्थित रीको की जमीन परचून और पूजा की सामग्री का खोखा लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था, लेकिन स्थानीय दबंगों ने अवैध वसूली के चक्कर में उसके धोखे को ही आग के हवाले कर दिया साथ ही उसे वहां पर खोखा लगाने की ऐवज में मंथली ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। बुजुर्ग भिवाड़ी थाना से लेकर डीएसपी और एसपी कार्यालय के कई चक्कर लगा चुका है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। आखिर बुजुर्ग परेशान होकर सोमवार को एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गया और आरोपियों को गिरफ्तार करने सहित न्याय नहीं मिलने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने की चेतावनी दी।

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here