More
    Homeराज्यराजस्थानजिला प्रभारी सचिव ने जल संग्रहण कार्यों का किया निरीक्षण

    जिला प्रभारी सचिव ने जल संग्रहण कार्यों का किया निरीक्षण

    बानसूर. कोटपूतली बहरोड जिले के प्रभारी सचिव शिव प्रकाश नकाते ने बुधवार को हरसौरा थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुरा में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत निर्मित किए जा रहे जल संग्रहण स्थल, एमपीटी का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव निरीक्षण के दौरान स्थानीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नकाते ने निर्माण कार्य मापदंड के अनुसार निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाटर रिचार्ज के लिए करवाए जा रहे कार्य की तकनीकी संबंधी जानकारी भी वाटरशेड के एक्सईएन से प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम रविकांत सिंह, बीडीओ महेन्द्र सैनी, पीईओ रामसिंह चौधरी, राजकुमार धानका सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here