More
    Homeराजस्थानकोटाएक्शन मोड में आबकारी विभाग, 94 बीयर केन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    एक्शन मोड में आबकारी विभाग, 94 बीयर केन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    उदयपुर: राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई और अधिक तेज कर दी है। उदयपुर आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निरोधात्मक दल लगातार गश्त, नाकाबंदी और दबिश देकर अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रहे हैं।

    जीरो टॉलरेंस नीति के सकारात्मक परिणाम

    विभाग के अनुसार, प्रदेश में अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अभियान के तहत चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा और बेगूं की आबकारी टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 250 लीटर अवैध वॉश को नष्ट किया और 13 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

    आरपीएफ और आबकारी दल की संयुक्त दबिश

    सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 94 बीयर केन बरामद की हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

    अवैध शराब कारोबारियों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

    आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण और परिवहन पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाना है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here