More
    Homeराजस्थानजयपुरबेटियों का यौन शोषण करने वाला पिता अरेस्ट, मां पर भी मिलीभगत...

    बेटियों का यौन शोषण करने वाला पिता अरेस्ट, मां पर भी मिलीभगत का आरोप

    जयपुर। बेटियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान कहा जाने वाला घर भी अब सुरक्षा नहीं दे पा रहा है। घरों में ही खास परिजन ही बच्चियों की इज्जत को बेआबरू कर रहे हैं। ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला जयपुर शहर में सामने आया है। जहां एक कलियुगी पिता ने अपनी आठ और दस साल की बच्चियों के साथ बलात्कार किया। जब मामला खुला तो मां ने समाज की दुहाई देकर मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    शहर की पॉश कॉलोनी का मामला

    जयपुर शहर का यह मामला कोई कच्ची बस्ती का नहीं बल्कि एक पॉश कॉलोनी का है। यहां शराबी पिता अपनी दो बेटियों को हवस का शिकार बना रहा था। उसे जब भी मौका मिलता वह उनसे बलात्कार करता। मामले का खुलासा तब हुआ जब ​बच्चियों के पेट दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद मामला संदेहास्पद लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।

    सब जानकर भी चुप रही मां

    बच्चियों के साथ हो रही इस घिनौनी वारदात का पता मां को पहले ही था, लेकिन लोक लाज के डर से उसने दोनों बेटियों को चुप करा दिया। अस्पताल में भी मां ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने स्वयं मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here