More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़रायपुर में गौरवपथ 2.0 का आगाज, 12 करोड़ की लागत से बदलेगी...

    रायपुर में गौरवपथ 2.0 का आगाज, 12 करोड़ की लागत से बदलेगी सड़क की सूरत

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और शहरी सौंदर्यीकरण को नए आयाम देने के लिए ‘गौरवपथ 2.0’ परियोजना की शुरुआत हो गई है। सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ी नाका तक बनने वाली लगभग 1300 मीटर लंबी और 24 मीटर चौड़ी सड़क के विकास पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह मार्ग धमतरी, देवभोग, बस्तर और विशाखापट्टनम जैसे प्रमुख रूटों से आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले: आधुनिक और स्मार्ट बनेगी सड़क

    भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौरवपथ 2.0 को राजधानी की एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि यह मार्ग कई राज्यों और प्रमुख शहरों को रायपुर से जोड़ता है, इसलिए निर्माण कार्य में भविष्य की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

    विधायक सुनील सोनी ने उठाया ड्रेनेज और डक्ट सिस्टम का मुद्दा

    रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौरवपथ 1.0 के अनुभवों से सीख लेते हुए इस बार मजबूत ड्रेनेज, वाटर सप्लाई और अंडरग्राउंड डक्ट सिस्टम की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि सड़क बनने के बाद अलग-अलग विभागों द्वारा बार-बार खुदाई न की जाए। इसके साथ ही उन्होंने तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा करने की जरूरत जताई।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here