More
    Homeखेलजय शाह को फिर मिली ICC की जिम्मेदारी, लगातार दूसरी बार संभालेंगे...

    जय शाह को फिर मिली ICC की जिम्मेदारी, लगातार दूसरी बार संभालेंगे अध्यक्ष पद

    बाली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए अपना चेयरमैन चुन लिया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित काउंसिल बोर्ड और कमिटी की बैठकों के दौरान उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए पुनः नियुक्त किया गया। इस अहम बैठक में आईसीसी निदेशकों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है।

    नेतृत्व पर बोर्ड का भरोसा और भविष्य की रणनीति

    आईसीसी बोर्ड ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति जय शाह के नेतृत्व पर बोर्ड के अटूट विश्वास को दर्शाती है। वैश्विक क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर उनके बने रहने से कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी। आईसीसी के भविष्य के रणनीतिक रोडमैप में खेल का वैश्विक विस्तार, दुनिया भर में प्रशंसकों की संख्या बढ़ाना और व्यावसायिक विकास जैसे बड़े लक्ष्य शामिल हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी एक बार फिर शाह के कंधों पर होगी।

    दो साल पहले रचा था सबसे युवा चेयरमैन बनने का इतिहास

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह को दो वर्ष पूर्व, यानी साल 2024 में पहली बार आईसीसी का चेयरमैन चुना गया था। उस समय उन्होंने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया था। हालांकि शुरुआत में उनकी नियुक्ति को लेकर कुछ वर्गों द्वारा विरोध और आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, लेकिन उसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। गौरतलब है कि जब जय शाह पहली बार इस शीर्ष पद पर आसीन हुए थे, तब उन्होंने सबसे कम उम्र में आईसीसी चेयरमैन बनने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here