जोधपुर । शहर के देवनगर थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे मोटर चौराहे पर देर रात बदमाशों ने दो युवकों पर सरेआम हमला कर दिया। स्कॉर्पियो वाहन की मरम्मत कराने आए सन्नी हंस और विक्की फाइटर पर 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया और फायरिंग भी की। हमले में विक्की के सिर तथा सन्नी की पीठ में गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान विक्की की मौत हो गई, जबकि सन्नी का इलाज जारी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है।
स्कॉर्पियो रिपेयर कराने आए युवकों पर जानलेवा हमला


