More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग: DSP की पत्नी ने बोनट पर बैठकर मनाया...

    सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग: DSP की पत्नी ने बोनट पर बैठकर मनाया जन्मदिन, नियमों की उड़ाई धज्जियां, जांच के आदेश!

    आधुनिकता की दौड़ में लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कई बार ऐसे काम कर बैठते हैं, जो बाद में उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया है, जहां डीएसपी की पत्नी सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाते हुए रील बनाती हुई नजर आई है. इसके कई वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तीखी टिप्पणी कर रहे हैं.

    बालोद जिले में पुलिस बटालियन में डीएसपी के पद पर तैनात तस्लीम आरिफ इन दिनों विवाद में हैं. इस कारण उनका पत्नी फरहीन खान का 33वां जन्मदिन है. फरहीन ने एक ऐसे अनोखे ढंग से अपना जन्मदिन मनाया, जिससे पूरे इलाके में उनकी जमकर चर्चा हो रही है. जन्मदिन का एक वीडियो भी इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह नियम कानूनों को ताक पर रखकर अपने डीएसपी पति की नीली बत्ती वाली सरकारी गाड़ी के बोनट पर केक रखकर काटती हुई नजर आ रही है.

    वायरल हो रहा वीडियो

    वीडियो में कार पर नीली बत्ती को साफ तौर पर देखा जा सकता है. इसके अलावा एक वीडियो और भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें डीएसपी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी में वाटरफॉल में घूमने जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कार के सभी गेट खुले हुए नजर आ रहे हैं. वह लोग इसका वीडियो बनाते हुए सार्वजनिक रूप से सरकारी गाड़ी और पावर को शो-ऑफ करती हुई नजर आ रही है.

    DSP की पत्नी सरकारी गाड़ी में बना रही रील

    नियमों के मुताबिक शासकीय वाहनों का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए ही किया जा सकता है. घरेलू उपयोग या फिर रील बनाने के लिए नीली बत्ती वाली सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन है. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह से सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल की खूब आलोचना कर रहे हैं. साथ ही कुछ तो डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here