More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई बारिश ने ओबेरॉय मॉल को बनाया स्वीमिंग पूल, सोशल मीडिया पर...

    मुंबई बारिश ने ओबेरॉय मॉल को बनाया स्वीमिंग पूल, सोशल मीडिया पर लगे मजेदार तंज

    मुंबई : महाराष्ट्र में बहुत बारिश हो रही है। मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। शहर में बाढ़ की तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर बाढ़ आई है। लोग मुंबई बारिश के बाद हुए हाल को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बीएमसी के दावों की पोल खुल गई है। इसी बीच गोरेगांव ओबेरॉय मॉल का एक वीडियो सामने आया है। मॉल के चारों तरफ पानी भरी है। कुछ लोग इसमें तैर रहे हैं। देखने में लग रहा है कि मानो यह वॉटर पार्क हो।

    वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर इतना पानी भर गया है कि बच्चे उसमें तैर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे यह सड़क नहीं कोई वॉटर पार्क है। एक यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    गोरेगांव को बताया हरिद्वार की गंगा जी

    मुंबई में गोरेगांव में बाढ़ देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे खूब देखा और वे हैरान रह गए कि मुंबई के इतने पॉश इलाके में ऐसा हो रहा है। कई लोगों ने इस पर मजाक भी किया और कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से ऐसा हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि लग रहा है जैसे गंगा घाट हरिद्वार हो।

    लोगों ने कसा तंज- फ्री का स्वीमिंग पूल

    एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी सरकार आपको मुफ्त में स्विमिंग पूल दे रही है और आप फिर भी धन्यवाद नहीं दे रहे। एक दूसरे यूजर ने लिखा सिर्फ 2 दिन की बारिश में दुनिया के बड़े शहर चरमरा जाएंगे… हम फिर भी ठीक हैं। और यह सड़क इतनी पॉश भी नहीं है। एक यूजर ने लिखा भाईसाहब, यह मुंबई है, और इसे साफ होना चाहिए, और इसका ड्रेनेज सिस्टम वर्ल्ड-क्लास होना चाहिए। इसके लिए कोई बहाना नहीं है, सॉरी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंबई में बीएमसी का बजट 74427 हजार करोड़ है। वाराणसी का बजट 1568 करोड़ है, फिर भी वह साफ है। कभी यहां आओ, भाई, मैं तुम्हें घुमाऊंगा

    मुंबई में बारिश का हाल

    मुंबई के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिसमें पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में सर्वाधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में सांताक्रूज वेधशाला ने 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 110.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। सांताक्रूज वेधशाला में पश्चिमी उपनगरों और कोलाबा वेधशाल में दक्षिण मुंबई की मौसम से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है। आईएमडी ने बताया कि विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद भायखला में 241 मिलीमीटर, जुहू में 221.5 मिलीमीटर और बांद्रा में 211 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के महालक्ष्मी इलाके में तुलनात्मक रूप से कम 72.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here