More
    Homeराज्यराजस्थानपुलिस ने आॅपरेशन एंटी वायरस चलाकर तोडी साइबर ठगों की कमर, दो...

    पुलिस ने आॅपरेशन एंटी वायरस चलाकर तोडी साइबर ठगों की कमर, दो गांवों में दबिश देकर दबोचे दो साइबर ठग

    अलवर। साइबर ठगों के खिलाफ अलवर व भरतपुर जिले में चलाए जा रहे आॅपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत अलवर पुलिस ने रामगढ व मालाखेडा के दो गांवों में दबिश देकर साइबर ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफतार किया है। पकडे गए ठगों में से एक ने घर में तंत्र—मंत्र से (मूठ) होने की कहकर 3 लाख 75 हजार की ठगी की वहीं दूसरे ठग ने महाराष्ट्र में आॅनलाइन ठगी की वारदात की।
    पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि रामगढ थाना क्षेत्र के गांव पीपरोली निवासी साजीद को गिरफतार किया है। साजिद ने एक व्यक्ति के घर आकर बताया कि उसके घर में घात (मूठ) है। आरोपी गिरोह के अन्य साथियों के सा​थ उसे अजमेर ले गया। ठगों ने उस व्यक्ति से 3 लाख् 75 हजार की ठगी कर ली। मामला दर्ज होने के बाद डीएसपी रामगढ ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में थाना प्रभारी सवाई सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर साजिद को गिरफतार किया। इस मामले में शामिल अन्य बदमाश इकबाल,नदीम,आकीब तथा साहिल पुत्र रसीद को नामजद किया है। दूसरी कार्रवाई मालाखेडा थाना प्रभारी हितेष शर्मा के नेतृत्व में लीली गांव में की। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में संजय खान को गिरफतार किया। उसके कब्जे से ऑनलाइन ठगी के उपयोग में लिया गया मोबाइल जप्त किया है। आरोपी महाराष्ट्र में साइबर अपराध का मामला दर्ज है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here