More
    Homeमनोरंजनरेखा और माधुरी संग शबाना आज़मी का धमाकेदार डांस, जावेद अख्तर ने...

    रेखा और माधुरी संग शबाना आज़मी का धमाकेदार डांस, जावेद अख्तर ने भी किया सबको हैरान!

    मुंबई: सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रेखा, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ 'कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो शबाना आजमी के जन्मदिन का है। वीडियो पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    शबाना आजमी के जन्मदिन पर पहुंचे सितारे
    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी 75 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 सितंबर को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन मनाने के लिए ऋतिक रोशन, सबा आजाद, सोनू निगम और करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे। सब ने शबाना को जन्मदिन की बधाई दी और पार्टी की। 

    रेखा, माधुरी ने किया डांस
    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शबाना आजमी, रेखा के साथ झूम रही हैं। उनके हाथ में माइक है, वह उसमें गाना गा रही हैं। रेखा ने माधुरी के साथ कई स्टेप डांस किए। इस दौरान उर्मिला ने अपने मूव दिखाए। माधुरी ने भी शबाना आजमी के साथ कदम से कदम मिलाया। ये सितारे जब डांस कर रहे थे, तब उनके आस-पास खड़े लोग खूब तालियां बजा रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।

    यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
    इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'एक ही फ्रेम में कई महान हस्तियां।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रेखा के जैसा कोई नहीं हो सकता।' एक और यूजर ने कहा 'सबको एक साथ देखकर सुकून मिल गया।' एक और यूजर ने लिखा 'हे भगवान क्या बेहतरीन नजारा है।'

    फराह खान ने दी बधाई
    कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर के साथ बेहतरीन डांस किया है। फराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'इस तरह से आप 75 साल की हो गईं। शबाना आजमी आपको जन्मदिन की मुबारकबाद। आप और जावेद अख्तर इसी तरह जवां रहें।'

    काम की बात करें तो शबाना आजमी को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here