More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशगणेश विसर्जन पर रातभर सजी झांकियां, राजकुमार मिल की झांकी ने मारी...

    गणेश विसर्जन पर रातभर सजी झांकियां, राजकुमार मिल की झांकी ने मारी बाजी

    इंदौर। अनंत चतुर्दशी की रात इंदौर की सड़कों पर आस्था, कला और अद्भुत शौर्य का भव्य संगम देखने को मिला। रातभर चले झांकियों के कारवां और पारंपरिक अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए शहरभर से भारी संख्या में लोग सड़कों पर डटे रहे। इस वर्ष की झांकी प्रतियोगिता में राजकुमार मिल की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अखाड़ों और शस्त्रकला के प्रदर्शन में विभिन्न व्यायामशालाओं ने बाजी मारी।

    झांकी प्रतियोगिता में राजकुमार मिल अव्वल

    परंपरा के अनुसार इस बार भी झांकी प्रतियोगिता में केवल मिलों की झांकियों को ही शामिल किया गया था।

    • प्रथम पुरस्कार: राजकुमार मिल की झांकी, जिसमें भगवान विष्णु और असुर मधु-कैटभ के युद्ध के दृश्य को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया था।

    • द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त): मालवा मिल की 'मछली जल की रानी' और हुकुमचंद मिल की 'भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर वध' की झांकी।

    • तृतीय पुरस्कार (संयुक्त): कल्याण मिल की 'भारतीय नारी की शक्ति, सामर्थ्य और योगदान' और स्वदेशी मिल की 'मां जगदम्बा द्वारा शुभ और निशुंभ वध' की झांकी।

    • विशेष पुरस्कार: होप टेक्सटाइल मिल की 'भगवान शिव की बारात' को चुना गया।

    अखाड़ों में पारंपरिक शस्त्रकला और करतब

    अखाड़ों में दिखाए गए पारंपरिक शस्त्र प्रदर्शन और करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक समितियों ने विभिन्न विधाओं के विजेताओं का चयन किया:

    • गतका फरी: चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला प्रथम, ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला शंकरगंज द्वितीय और महावीर व्यायामशाला तृतीय रही। इसके अलावा छोगालाल उस्ताद और महावर कोली समाज व्यायामशाला को विशेष पुरस्कार मिला।

    • दो हाथ की बनेठी: श्री बिंदागुरू व्यायामशाला प्रथम, सार्वजनिक रविदास व्यायामशाला द्वितीय और बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला नादिया नगर तृतीय स्थान पर रही।

    • महिला वर्ग: श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्री दास हनुमान व्यायामशाला द्वितीय और पंचमुखी गुरु अखाड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

    • बालक और बालिका वर्ग: बालक वर्ग में वीर राजपूत और बालिका वर्ग में राशि कुलपारे ने अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    लाखों के नकद पुरस्कारों की घोषणा

    कलेक्टर शिवम वर्मा ने सफल आयोजन के लिए नागरिकों, कर्मचारियों और आयोजकों का आभार जताते हुए विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। गतका फरी और दो हाथ की बनेठी के प्रथम विजेताओं को 1 लाख रुपये, द्वितीय को 50 हजार, तृतीय को 25 हजार और विशेष पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। महिला वर्ग के प्रथम विजेता को 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे, जबकि बालक-बालिका वर्ग के चयनित कलाकारों को 10-10 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here