More
    Homeराजस्थानजयपुर20-21 जून को अति भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन राजस्थान में मानसून...

    20-21 जून को अति भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन राजस्थान में मानसून अभी ठहरा

    जयपुर। मानसून 18 जून को ही तूफानी रफ्तार से राजस्थान में दस्तक दिया और एक दिन में ही आधे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में लिया। लेकिन एक बार फिर मानसून की रफ्तार थम सी गई। पिछले 24 घंटों में मानसून अपनी ट्रफ लाइन नहीं बदल सका। इस बीच IMD जयपुर ने राजस्थान में 2 सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

    मौसम विभाग ने बताया कि 17 जून को मानसून मध्य प्रदेश के आधे हिस्से और कुछ इलाकों में राजस्थान का बार्डर पकड़ लिया था। 17 जून को मानसून बांसावाड़ा, उदयपुर, माउंट-आबू, जालौर और बाड़मेर की सीमा के करीब था।

    राजस्थान के इन जिलों में पहुंचा मानसून

    18 जून को मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मानसून ने करीब 500 किलोमीटर के क्षेत्र में को कवर किया और जयपुर तक पहुंच गया। ऐसे में मानसून ने 18 जून को ही पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, भीलवाड़ा, कोटा, सवाईमाधोपुर, पाली और भरतपुर आदि इलाकों को गिरफ्त में ले लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here