More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के रेल विकास की चार मांगें रेल मंत्री तक पहुंचीं, समिति...

    अलवर के रेल विकास की चार मांगें रेल मंत्री तक पहुंचीं, समिति ने जताया आभार

    डॉ. सतीश पूनिया ने अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उठाया मुद्दा, रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान की मांग

    अलवर। क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर रेल विकास संघर्ष समिति की ओर से उठाई गई चार प्रमुख मांगों को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा है। डॉ. पूनिया ने पत्र लिखकर इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

    समिति के अध्यक्ष कमल कान्त खड़िया ने बताया कि रेल विकास संघर्ष समिति ने डॉ. सतीश पूनिया को पत्र भेजकर अलवर और आसपास के क्षेत्रों में रेल विकास से जुड़ी चार महत्वपूर्ण मांगों पर पहल करने का अनुरोध किया था। समिति का कहना था कि इन मांगों पर कार्रवाई होने से क्षेत्र की रेल सुविधाओं में सुधार होगा और यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

    समिति ने सांसद का जताया आभार

    कमल कान्त खड़िया के अनुसार, डॉ. पूनिया ने समिति की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें रेल मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस पहल के लिए रेल विकास संघर्ष समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

    समिति को उम्मीद है कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएगा। क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर समिति आगे भी प्रयास जारी रखेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here