More
    Homeराजस्थानखैरथलगिरवास में उन्मुक्त उड़ान बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, आठ टीमों ने...

    गिरवास में उन्मुक्त उड़ान बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, आठ टीमों ने लिया भाग

    सामुदायिक सौहार्द, शांति और बालिकाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना प्रतियोगिता का उद्देश्य

    खैरथल। निर्वाणवन फाउंडेशन की ओर से खैरथल तिजारा जिले के गिरवास कंजरान गांव में आयोजित उन्मुक्त उड़ान बालिका कबड्डी प्रतियोगिता–2026 का आज शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ सामुदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और शांति को बढ़ावा देना है।

    निर्वाणवन फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्वाण बोधिसत्व ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कंजरन, सिसेरा एवं बंजारा बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं को खेलों से जोड़कर उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, खेल गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना भी इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय चौधरी, शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गिरवास कंजरान तथा निर्वाणवन फाउंडेशन के निदेशक निर्वाण बोधिसत्व ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

    प्रतियोगिता में सोडावास, हटूंडी, गिरवास और तिजकीरूढ़ी की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रारंभिक मुकाबलों में गिरवास की टीम ने हटूंडी को छह अंकों से हराया, जबकि तिजकीरूढ़ी की टीम ने सोडावास को दो अंकों से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में सोडावास की टीम ने हटूंडी को पांच अंकों से हराया।

    प्रतियोगिता के अगले चरण में गिरवास प्रथम टीम ने 48 अंक हासिल कर तिजकीरूढ़ी द्वितीय टीम को 38 अंकों से पीछे छोड़ा। वहीं, तिजकीरूढ़ी प्रथम टीम ने 40 अंक प्राप्त कर अपने मुकाबले में 28 अंकों की बढ़त दर्ज की। तीसरे चरण के मुकाबले में तिजकीरूढ़ी प्रथम टीम ने 41 अंक बनाकर गिरवास प्रथम टीम को 29 अंकों से पराजित किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर मुंडावर ब्लॉक की तिजकीरूढ़ी प्रथम टीम सेमीफाइनल मुकाबले के लिए विजेता रही।

    प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में निर्वाणवन फाउंडेशन के निदेशक निर्वाण बोधिसत्व ने तिजकीरूढ़ी प्रथम टीम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

    निर्वाणवन फाउंडेशन का यह प्रयास बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here