More
    Homeराजस्थानअलवरकांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है, भाजपा लोकतंत्र और देशहित की...

    कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है, भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई लड़ रही है – ज्योतिरादित्य सिंधिया

    लोकतंत्र बचाओ मुहिम के तहत शहीद स्मारक तक यात्रा, कांग्रेस पर तीखा प्रहार

    अलवर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदमार्च निकाला गया। इसमें केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। उनके साथ अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पदमार्च रिवाज रिसोर्ट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। शहीद स्मारक पहुंचने पर अतिथियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित किया गया।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई लड़ रही है। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

    कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, महापौर, उपमहापौर, पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। पदमार्च के माध्यम से पार्टी ने लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here