More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन से मिलेगा सुरक्षा कवच

    अलवर में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन से मिलेगा सुरक्षा कवच

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से कैंसर रोकथाम पर जोर, 14-15 वर्ष की किशोरियां होंगी लाभान्वित

    अलवर। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीनेशन का निःशुल्क विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।

    अभियान के अंतर्गत उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है।

    जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंजु शर्मा ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी वैक्सीनेशन साइट्स पर कोल्डचेन व्यवस्था, एईएफआई किट, बैठने की सुविधा और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। टीकाकरण चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में किया जा रहा है।

    इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और अभिभावकों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस अभियान का लाभ उठा सकें।

    डॉ. मंजु शर्मा ने शिवाजी पार्क, काला कुआं सहित विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here