राष्ट्र संबोधन में आज पीएम मोदी महिला आरक्षण समेत अहम मुद्दों पर रख सकते हैं बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बहस तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार का पक्ष स्पष्ट कर सकते हैं। विपक्ष द्वारा बिल को परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जताई जा रही है और बहुमत के अभाव में इसके पारित न हो पाने के बाद अब सभी की नजरें इस संबोधन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस दौरान सरकार की आगामी रणनीति भी साझा कर सकते हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री 21 सितंबर 2025 को जीएसटी सुधारों को लेकर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। वहीं 12 मई को उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी भी देशवासियों के साथ साझा की थी। ऐसे में आज का संबोधन भी कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और संकेतों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री का यह संबोधन टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसे लेकर देशभर में उत्सुकता बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस संबोधन से मौजूदा सियासी माहौल पर भी असर पड़ सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


