मेगा विधिक शिविर के लिए तैयारी बैठक, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश
कठूमर। आगामी मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों को लेकर तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने की।
तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि न्यायालय परिसर में आयोजित इस बैठक में न्यायिक अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों तथा विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन को इसका अधिकाधिक लाभ मिल सके। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि शिविर के दौरान मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई व्यवस्था और कानून व्यवस्था जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीणा, उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी महेश चंद शर्मा, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी, बार एसोसिएशन प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


