विभिन्न कार्यक्रमों में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की रहेगी भागीदारी
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव 28 जून को अलवर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पर्यावरण, वन संरक्षण, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 8:30 बजे होटल अलवर स्थित सरोवर प्रीमियर में आयोजित सरिस्का टाइगर्स पुनर्स्थापन की 18वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:00 बजे थाना राजाजी पेट्रोल पंप के सामने, राजगढ़ बाइपास काली पहाड़ी में आयोजित मीणा समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में रहेगा। वे शाम 4:30 बजे ग्राम खोहरा मलावाली में आयोजित बाबा प्रयागदास जी महाराज के मेले में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी, लक्ष्मणगढ़ स्थित श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के कार्यक्रम में तथा शाम 6:00 बजे कठूमर रोड स्थित चंद्रशेखर पार्क में आयोजित आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री शाम 7:15 बजे ग्राम सोनागढ़ अहीर (रामगढ़) पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे ग्राम शेरपुर, नौगांव स्थित लालदास जी महाराज मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन एवं संबंधित आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


