धार्मिक सानिध्य में निर्णय सम्पन्न, स्वर्ण जयन्ती आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह
जयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् का स्वर्ण जयन्ती महोत्सव आगामी 6 सितम्बर 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की घोषणा शाश्वत तीर्थ अयोध्या में परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी एवं आर्यिका प्रज्ञा श्रमणी श्री चन्दना माताजी के पावन आशीर्वाद में की गई।
यह निर्णय स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन एवं सानिध्य में युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। कार्यक्रम की शुभ घोषणा पूज्य श्री ज्ञानमती माताजी के मुखारविंद से की गई। उन्होंने आयोजन की सफलता हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए युवाओं को समाज और धर्म के कार्यों में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन एवं दिलीप जैन का तिलक एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। वहीं पूज्य श्री चन्दना मती माताजी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि इस अवसर पर युवा परिषद् के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर, संयुक्त महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन, उत्तरप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष आदीश जैन लखनऊ, महामंत्री रितेश जैन लखनऊ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री निधेश जैन टिकैत नगर, परमेन्द्र जैन टिकैत नगर, अकलंक जैन लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान युवा परिषद् बुलेटिन मई 2026 अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


