More
    Homeराजस्थानअलवरदीपावली से पहले अलवर में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की...

    दीपावली से पहले अलवर में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई

    मुख्य बाजार से युवक गिरफ्तार, पटाखों के दो कट्टे जब्त; कोतवाली पुलिस की निगरानी जारी

    अलवर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए अलवर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में देर शाम कार्रवाई करते हुए पटाखों का अवैध भंडारण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से आतिशबाजी के दो कट्टे भी जब्त किए हैं।

    आतिशबाजी के दो कट्टे किए जब्त

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल पुत्र वीरेन निवासी 200 फीट रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पटाखों के भंडारण के आरोप में गिरफ्तार कर आतिशबाजी के दो कट्टे जब्त किए।

    त्योहार को लेकर बाजारों में निगरानी

    कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीमें बाजारों में निगरानी रख रही हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

    थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here