जिला स्तरीय नारी जागरण शिविर में महिला सशक्तिकरण, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
अलवर। गायत्री परिवार की संरक्षिका एवं नारी जागरण की प्रणेता परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, करौली कुण्ड, अलवर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नारी जागरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी जागरण और समाज निर्माण का संकल्प लिया।
गायत्री परिवार की उर्मिला शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, संस्कार, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना है। कार्यक्रम में नारी की महानता, नवयुग निर्माण में महिलाओं की भूमिका, गर्भ संस्कार के माध्यम से श्रेष्ठ पीढ़ी का निर्माण तथा बलिवैश्य यज्ञ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वान वक्ताओं ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
शिविर में राजगढ़, कठूमर, लक्ष्मणगढ़, रैणी, मालाखेड़ा, गोविंदगढ़ सहित जिले की विभिन्न तहसीलों से आई महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। वहीं अलवर शहर के वार्ड-2 में गायत्री यज्ञ के माध्यम से गठित नव महिला मंडल की सदस्याओं ने भी शिविर में भाग लेकर नारी जागरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा शिविर की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, परिवार निर्माण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण, परिवारों में नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


