शिशु चिकित्सालय के सामने नालियों पर कब्जे से बिगड़ी व्यवस्था, नालियों की सफाई नहीं होने से जलभराव
अलवर। शहर के शिशु चिकित्सालय के सामने स्थित लखंडा वाला कुआं मार्ग पर मेडिकल दुकानों के बाहर नालियों पर किए गए अतिक्रमण से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव और गंदगी से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों पर कब्जा होने से पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बारिश के दौरान गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे पूरे मार्ग पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रहती है।
शिशु चिकित्सालय के सामने होने के कारण मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ा रही है।
नगर निगम से अतिक्रमण हटाने की मांग
क्षेत्रवासियों ने अलवर नगर निगम से नालियों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने, नालियों की सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


