अलवर में स्वास्थ्य शिविर पहल: नि:शुल्क जांच व उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
अलवर। शहर की स्कीम नंबर-3, बसंत विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 115 पर 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के पुण्यार्जक जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि यह शिविर स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में हृदय, फेफड़ों एवं नसों से संबंधित रोगों की जांच, प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श, बांझपन संबंधी जांच, शुगर, बीपी, होल्टर और बीटीसीटी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी।
शिविर में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. शैलेश जैन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल सहित अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों ने अपील की है कि शिविर में आने वाले मरीज अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, जिससे उन्हें बेहतर परामर्श और उपचार मिल सके।
यह शिविर क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

