नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन सुदृढ़ीकरण और सामाजिक उत्थान पर दिया जोर
कठूमर। श्री जैन श्वेताम्बर पल्लीवाल महासंघ की नव निर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन रविवार को महासंघ मुख्यालय श्री जैन श्वेताम्बर उपाश्रय, केशवपुरा, हिण्डौन सिटी में सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठजनों के साथ युवाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यक्रम में समाजजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ये बने पदाधिकारी
महासंघ के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार जैन (अलवर) को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार जैन (नांगल साहडी, कठूमर) और सुरेश चन्द जैन (नांगई, भरतपुर) नियुक्त किए गए।
इसी प्रकार मनोज कुमार जैन को महामंत्री, महेश चन्द जैन एवं राजेन्द्र कुमार जैन को सहमंत्री, विपिन जैन को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार जैन एवं अनिल कुमार जैन को संगठन मंत्री तथा भाग चन्द जैन को प्रचार मंत्री बनाया गया।
समाज हित में कार्य करने का संकल्प
नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य पल्लीवाल समाज को एक सूत्र में जोड़ना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देना रहेगा।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएगी।
समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


