More
    Homeराजस्थानअलवरराष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत प्याज खेती पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

    राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत प्याज खेती पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

    उद्यान विभाग ने किसानों को प्याज फसल प्रदर्शन के लिए अनुदान योजना की जानकारी दी

    मिशनसच न्यूज, अलवर। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत अलवर जिले में प्याज की खेती करने वाले इच्छुक कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए फसल प्रदर्शन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल तक प्याज की खेती पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

    उद्यान विभाग के उप निदेशक के.एल. मीना ने बताया कि योजना के तहत बीज, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन एवं कीट-व्याधि नियंत्रण सहित आदानों की कुल इकाई लागत 50 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है। इसके विरुद्ध कृषकों को अधिकतम 20 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर का अनुदान प्रदान किया जाएगा। एक हैक्टेयर क्षेत्र के लिए 10 किलोग्राम बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत जिले को सामान्य श्रेणी में 25 हैक्टेयर, अनुसूचित जाति श्रेणी में 10 हैक्टेयर एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 5 हैक्टेयर के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। कृषक योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जमाबंदी की प्रति एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होगी।

    इच्छुक कृषक सरस डेयरी के सामने स्थित कार्यालय उप निदेशक उद्यान विभाग, अलवर अथवा अपने क्षेत्र के स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक या सहायक कृषि अधिकारी से संपर्क कर योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के अंतर्गत संबंधित कृषि पर्यवेक्षक/सहायक कृषि अधिकारी से परमिट प्राप्त कर बीज कार्यालय उप निदेशक उद्यान विभाग से तथा अन्य  नजदीकी सहकारी संस्था (केवीएसएस/जीएसएस) से 60 प्रतिशत अंशदान जमा कर प्राप्त किए जा सकेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here