More
    Homeराजस्थानअलवरवन्यजीव संरक्षण को नई दिशा, डब्ल्यूआरआरसी रेस्क्यू सेंटर का भूमि पूजन सम्पन्न

    वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा, डब्ल्यूआरआरसी रेस्क्यू सेंटर का भूमि पूजन सम्पन्न

    शशांक झालानी के जन्मदिवस पर हुई शुरुआत, घायल वन्यजीवों के उपचार और संरक्षण के लिए बनेगा समर्पित केंद्र

    अलवर। पीड़ित एवं वन्य प्राणियों की सेवा, उपचार और संरक्षण के उद्देश्य से डब्ल्यूआरआरसी (वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू सेंटर), अलवर द्वारा स्थापित किए जा रहे रेस्क्यू सेंटर का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इसी के साथ केंद्र के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ भी किया गया।

    संस्था के अध्यक्ष विवेक जैसवाल ने बताया कि संस्था के संरक्षक एवं युवा समाजसेवी शशांक झालानी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि यह रेस्क्यू सेंटर घायल, बीमार एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों तथा बेजुबान प्राणियों को समय पर उपचार, सुरक्षित आश्रय और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    संस्था के संरक्षक शशांक झालानी ने कहा कि जन्मदिवस पर इस सेवा कार्य की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि संस्था के समर्पित सदस्य स्वर्गीय गजेंद्र सैनी (गज्जू) की स्मृति तथा संस्था अध्यक्ष विवेक जैसवाल के लंबे समय से देखे गए इस सपने को जीव सेवा के माध्यम से साकार करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह रेस्क्यू सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पित अभियान का केंद्र होगा।

    इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रेस्क्यू सेंटर परिसर में बरगद का पौधा भी रोपा। सभी उपस्थित सदस्यों ने जीवों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

    संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में इस केंद्र के माध्यम से वन्यजीवों के रेस्क्यू अभियान, उपचार, पुनर्वास, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य संचालित किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से इस जनहित एवं जीवहित के अभियान में सहभागिता का आह्वान किया।

    इस अवसर पर संस्था के सचिव सूरज राजपूत, कोषाध्यक्ष मुदित डाटा, कपिल सैनी, अमित बबेरवाल, रोमी शर्मा, डॉ. अनुज तोमर, मयंक खुराना, धर्मवीर सैनी, विजय तंवर, अंकुर, भुवनेश, तरुण, अनिल, घनश्याम, गोकुल, डॉ. राकेश कुमार एवं श्रेष्ठ वशिष्ठ सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here