More
    Homeहोनहार बेटियों ने रचा इतिहास, सरस्वती आदर्श विद्यालय की छात्राओं का शानदार...

    होनहार बेटियों ने रचा इतिहास, सरस्वती आदर्श विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    होनहार बेटियों ने रचा इतिहास, सरस्वती आदर्श विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    राजगढ़। क्षेत्र के राजपुर बड़ा ग्राम स्थित सरस्वती आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजगढ़ क्षेत्र में अव्वल स्थानhonharhonharhonhar प्राप्त कर सफलता के झंडे गाड़ दिए। छात्राओं की इस उपलब्धि से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    विद्यालय की छात्रा डोली उपाध्याय ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके साथ ही अभा गुर्जर ने 97.67 प्रतिशत तथा अंजलि गुर्जर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर बालिका शिक्षा को नई दिशा दी है।

    विद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त शिक्षक रूपनारायण सैनी एवं संस्था प्रधान विपिन सैनी ने बताया कि इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, समय की पाबंदी और अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    विद्यालय की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here