🗓️ टपूकड़ा|
औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माण कंपनी सनबीम के गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
जैसे ही आग की सूचना मिली, खुशखेड़ा, भिवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों से 6 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। हालाँकि आग लगने के बाद कंपनी ने अपने आंतरिक फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी।
दमकल कर्मियों की तत्परता और कंपनी के सुरक्षा इंतजामों के चलते आग को कुछ ही समय में नियंत्रण में ले लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल कंपनी आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
👨🚒 स्थानीय प्रशासन और फायर विभाग द्वारा घटना की जांच जारी है।


