More
    Homeराजस्थानअलवरराहुल गांधी के विरोध में उमड़ा आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल मार्च

    राहुल गांधी के विरोध में उमड़ा आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने निकाला विशाल मार्च

    अलवर में राहुल गांधी के विरोध में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

    अलवर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर सोमवार को अलवर शहर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं, संतों और सनातन समाज के लोगों ने भाग लिया।

    हाथों में भगवा ध्वज और राहुल गांधी के पुतले लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। यह मार्च होप सर्कस से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए घंटाघर और नगर निगम क्षेत्र तक पहुंचा।

    प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी के कथित बयानों से संत समाज और सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति और संत समाज के सम्मान की रक्षा के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।

    मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातन समाज से जुड़े बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here