More
    Homeराजस्थानअलवररक्तदान में आगे आए लैब टेक्नीशियन, 50 यूनिट रक्त किया संग्रह

    रक्तदान में आगे आए लैब टेक्नीशियन, 50 यूनिट रक्त किया संग्रह

    अलवर में रक्तदान शिविर के साथ प्रोबेशन पूर्ण करने वाले लैब टेक्नीशियनों का सम्मान, युवाओं ने सेवा भावना से दिया मानवता का संदेश

    अलवर। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर के ब्लड बैंक में शनिवार को अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ, जिला अलवर की ओर से रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए संघ के जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा के आह्वान पर जिलेभर से युवा लैब टेक्नीशियन रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

    रक्तदान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवा लैब टेक्नीशियनों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियनों के अलावा रेडियोग्राफर, नर्सिंग ऑफिसर्स और आम नागरिकों ने भी भागीदारी निभाई।

    संघ जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा ने कहा कि दुर्घटना, सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया, एनीमिया और हाई रिस्क प्रसूता महिलाओं सहित कई गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    50 यूनिट रक्त से मजबूत हुआ ब्लड बैंक

    शिविर में 50 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान के प्रति युवाओं के उत्साह ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    प्रोबेशन पूर्ण करने वाले लैब टेक्नीशियन सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान जिले में दो वर्ष का प्रोबेशन पीरियड पूर्ण करने वाले लैब टेक्नीशियनों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

    जिला मंत्री मुखराम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा के नेतृत्व में जिला मंत्री ज्वाला सिंह, मीडिया प्रभारी दीपेश सैनी, प्रवक्ता अभिषेक चितारी, कोषाध्यक्ष आदर्श किशोर सहित सुल्तान सिंह, रवि, आशीष, योगेंद्र, आयुष एवं संघ के अन्य सक्रिय सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. तरुण यादव सहित संघ पदाधिकारी और जिलेभर से आए लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।

    संघ के जिला अध्यक्ष मयंक शर्मा एवं जिला मंत्री ज्वाला सिंह ने कहा कि संगठन भविष्य में भी मरीज हित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, लैब टेक्नीशियनों, रेडियोग्राफर, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं आम नागरिकों का आभार जताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here