More
    Homeराज्यमहाराष्ट्र31 अक्टूबर को सिंहस्थ कुंभ का ध्वजारोहण, नासिक के हर घर पर...

    31 अक्टूबर को सिंहस्थ कुंभ का ध्वजारोहण, नासिक के हर घर पर भगवा फहराने की तैयारी

    नासिक। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के स्वागत में नासिक को भक्तिमय रंग में रंगने की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। नासिक के पालकमंत्री गिरीश महाजन ने शहरवासियों से अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ कुंभ केवल शासन-प्रशासन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे नासिकवासियों का अपना उत्सव है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता बेहद अहम है।

    अपने आवास पर भगवा ध्वज फहराकर अभियान की शुरुआत

    31 अक्टूबर को होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के औपचारिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों के बीच, मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को अपने आवास पर भगवा ध्वज फहराकर इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर महापौर हिमगौरी आडके आहेर, विधायक प्रो. देवयानी फरांदे, विधायक सीमा हिरे समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    12 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

    मंत्री महाजन ने बताया कि इस बार सिंहस्थ कुंभ के दौरान नासिक में करीब 12 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान है। इतने बड़े पैमाने पर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर में धार्मिक उत्साह और व्यापक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। 31 अक्टूबर के ध्वजारोहण समारोह को कुंभ मेले के आधिकारिक आगाज़ के रूप में देखा जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here