More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशपन्ना-बैतूल समेत 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, मध्य प्रदेश सरकार ने...

    पन्ना-बैतूल समेत 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, मध्य प्रदेश सरकार ने 12 IPS अफसरों को किया इधर से उधर

    भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत राज्य के पांच जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की पदस्थापना करने के साथ-साथ उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

    पांच जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती

    गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल को हरदा जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले भोपाल में रेल एसपी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अमित सक्सेना को बैतूल जिले का एसपी बनाया गया है। इंदौर में साइबर एसपी के रूप में कार्यरत सव्यसाची सराफ को अब पन्ना जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन में पदस्थ अधिकारी को आलीराजपुर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।

    वरिष्ठ अधिकारियों का पुलिस मुख्यालय में तबादला

    तबादला सूची के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह, जो अब तक आलीराजपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे थे, उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, 2014 बैच के अधिकारी साईंकृष्ण एस थोटा को भी पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here